Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 14मार्च। लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित पंजाबी बाग के मायापुरी चौक इलाके में जुमे की नमाज के दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में 3 से 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दोनों पक्ष के लोग ईंट-पत्थर फेंकते नजर आए है। घटना स्थल पर काफी ईंट-पत्थर बिखरे मिले। पीड़ित मोहम्मद अनीस मलिक ने बताया कि वह टिब्बा रोड मायापुरी चौक के रहने वाले हैं। उनके यहां जुमे की नमाज रखी हुई थी। नमाज के दौरान अचानक कुछ लोग वहां आ गए और हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमला करने वालों की रंजिश किसी और के साथ थी, लेकिन उन्होंने हमला उन पर कर दिया। अनीस मलिक ने बताया कि आज थाना टिब्बा की पुलिस ने उन्हें बुलाया था और भरोसा दिया है कि मामले में बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी। उनके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। उन्होंने मांग की है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। 3 से 4 लोग हुए घायल घायल मोहम्मद सोनू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और आते ही हमला कर दिया। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में 3 से 4 लोग घायल हो गए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नमाज पढ़ना जुर्म है जो उन पर हमला किया गया। हमलावर बाइक पर आए थे और अचानक हमला कर मौके से फरार हो गए। वहीं हैदर अली ने कहा कि हमलावर कौन थे, उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। दोनों युवकों ने अचानक हमला किया और ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में इस तरह का हमला होना बेहद गंभीर बात है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले के दौरान नमाजियों में भगदड़ मच गई। करीब 40 से 50 लोग मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद इलाके के लोगों में भी डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ शरारती तत्व इलाके का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, थाना टिब्बा के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष शिकायत देकर गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।