Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 14 मार्च।ट्राइसिटी में गहराते एलपीजी गैस संकट को लेकर मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने गैस एजेंसियों और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष धीमान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि गैस की कमी से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन को तुरंत इस पूरे मामले पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। एसोसिएशन के अनुसार शहर के कई इलाकों में लोग गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए दिनभर परेशान होते रहे। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि बार-बार कोशिश के बावजूद उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है। डिजिटल इंडिया के दौर में भी तकनीकी खामियों और एजेंसियों के रवैये के कारण लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। मनीमाजरा के सुभाष नगर ,इंदिरा कॉलोनी, शांति नगर, सेक्टर-26, बलटाना और डडुमाजरा समेत कई क्षेत्रों के निवासियों ने बताया कि गैस सिलेंडर खत्म होने के बावजूद वे बुकिंग नहीं करवा पा रहे । इससे कई परिवारों के घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि नियमों के मुताबिक गैस एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि वे उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर पहुंचाएं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति एजेंसियों की मनमानी और प्रशासन की ढिलाई का नतीजा है। चेयरमैन सुभाष धीमान ने मांग की कि जो गैस एजेंसियां होम डिलीवरी सुनिश्चित नहीं कर पा रही हैं या कालाबाजारी को बढ़ावा दे रही हैं, उन्हें तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि सरकार को श्वेत पत्र जारी कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि सप्लाई चेन में बाधा कहां है और स्थिति कब तक सामान्य होगी। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति बहाल नहीं की गई और जनता को राहत नहीं मिली, तो संगठन लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। में गहराते एलपीजी गैस संकट को लेकर मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने गैस एजेंसियों और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष धीमान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि गैस की कमी से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन को तुरंत इस पूरे मामले पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। एसोसिएशन के अनुसार शहर के कई इलाकों में लोग गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए दिनभर परेशान होते रहे। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि बार-बार कोशिश के बावजूद उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है। डिजिटल इंडिया के दौर में भी तकनीकी खामियों और एजेंसियों के रवैये के कारण लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। सुभाष नगर, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-12, शांति नगर मनीमाजरा, सेक्टर-26, बलटाना और डडुमाजरा समेत कई क्षेत्रों के निवासियों ने बताया कि गैस सिलेंडर खत्म होने के बावजूद वे बुकिंग नहीं करवा पाए। इससे कई परिवारों के घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि नियमों के मुताबिक गैस एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि वे उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर पहुंचाएं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति एजेंसियों की मनमानी और प्रशासन की ढिलाई का नतीजा है। चेयरमैन सुभाष धीमान ने मांग की कि जो गैस एजेंसियां होम डिलीवरी सुनिश्चित नहीं कर पा रही हैं या कालाबाजारी को बढ़ावा दे रही हैं, उन्हें तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि सरकार को श्वेत पत्र जारी कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि सप्लाई चेन में बाधा कहां है और स्थिति कब तक सामान्य होगी। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति बहाल नहीं की गई और जनता को राहत नहीं मिली, तो संगठन लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।