Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को वार्ड नंबर-14 में स्थानीय लोगों और आपकी आवाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए महंगाई के खिलाफ अपना रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रेमपाल चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की जनता पहले ही महंगाई की मार से परेशान है और अब घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति ऐसी हो गई है कि गरीब आदमी के घर का चूल्हा तक बंद होने की नौबत आ गई है और लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं। चौहान ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार सब कुछ सामान्य बताकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रेमपाल चौहान ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से गरीब वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई मजदूरों को पूरे दिन लेबर चौक पर खड़े रहने के बावजूद काम नहीं मिल रहा और दूसरी ओर उन्हें गैस सिलेंडर के लिए भी लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएं ताकि गैस सिलेंडरों की सप्लाई सुचारू हो और लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा न होना पड़े। चौहान ने मांग की कि चंडीगढ़ की सभी गैस एजेंसियों को प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और शहर का माहौल खराब न हो। यह प्रदर्शन वार्ड नंबर-14 के अध्यक्ष शाहनूर चौधरी और वार्ड नंबर-15 के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस दौरान महासचिव वीरेंद्र कुमार सूद, एडवोकेट जीवा राज, एडवोकेट अमित कुमार, गौतम दीपक कुमार, शशि कुमार, मीरा पाठक, अनोखे लाल, राजदुलारी और यशोदा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।