Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/15 मार्च। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले दिग्गज सिंगर गुरदास मान आज (रविवार) सुबह दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा पहुंचे। यहां उन्होंने मूसेवाला की हवेली में जाकर परिवार से मुलाकात की। इस दौरान माहौल उस समय बेहद भावुक हो गया जब गुरदास मान ने सिद्धू के छोटे भाई (छोटा सिद्धू) के पैर छुए। बाहें फैलाकर बोले- वही जज्बा, वही चेहरा। जैसे ही गुरदास मान ने हवेली में कदम रखा उन्होंने अपनी दोनों बाहें फैलाकर सिद्धू को याद किया। सिद्धू की माता चरण कौर ने जब उनका स्वागत किया तो मान ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जब उन्होंने छोटे सिद्धू को देखा तो उन्होंने कहा यह तो बिल्कुल हूबहू शुभदीप (सिद्धू) जैसा लग रहा है। हवेली के अंदर दाखिल होते ही गुरदास मान ने सबसे पहले सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर को नमन किया और उसे 'सैल्यूट' किया। मुलाकात के दौरान गुरदास मान ने सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उसके पैर छूने की कोशिश की। इस पर माता चरण कौर ने रोका और कहा कि आप बड़े हैं, ऐसा न करें। गुरदास मान कल रात मानसा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। मंच से उन्होंने मूसेवाला को याद करते हुए खास तौर पर लिखी गई कुछ पंक्तियां पढ़ीं, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई। मान ने कहा था कि- वे सिद्धू के शहर आए हैं और बिना उसके घर जाए नहीं लौटेंगे। बड़ा प्यार तैनू, बड़ा सत्कार तैनू, सिद्धू मूसेवालिया सलाम तेरे शहर नू, अज्ज तक भुल्ली नहीं निवेकली जी सायरी तेरी, लोकी लाइक करदे ने गीतां वाले वैर नू ,जज्बा जुनून तेरे गीतां च सुकून तेरे डिक लाके पी गया तू दुनिया दे जहर नू, जग उते कैम डेम राहु सरदारी तेरी, भूल के वि भूलिया नहीं जाना तेरे शहर नू,सिद्धू मूसेवालिया सालाम तेरे शहर नू।