Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/15 मार्च। थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी में निहंग सिंहों ने नशा तस्करों के अड्‌डों पर रेड की। इस दौरान नशा तस्करी करने वाली एक महिला समेत आठ लोगों को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें थाना लाडोवाल की पुलिस हवाले कर दिया गया। आरोप है कि ये लोग पीर बाबा की मजार बनाकर वहां नशे का कारोबार चला रहे थे। इससे पहले भी कुछ दिन पहले निहंग जत्थे ने इसी गांव में चिट्टे को लेकर रेड की थी। यहां बड़ा सवाल यह है कि थाना से कुछ किलोमीटर दूरी पर यह गांव है, जो नशा तस्करों के लिए मशहूर है। फिर भी इलाका पुलिस यहां कोई बड़ी कार्रवाई करने में असफल साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार इलाके के लोगों ने निहंगों को शिकायत दी थी कि गांव में एक घर में मजार के नाम पर नशा बेचा जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद निहंग बाबा कुलदीप सिंह अपने साथियों और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त घर में रेड की। जहां पर आठ लोग पकड़े गए। वहीं उनसे कई और लोगों के मोबाइल नंबर भी बरामद हुए हैं, जो लगातार उनके संपर्क में थे। ---