Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
तरसेम दीवाना होशियारपुर 01 Jan - ब्लड डोनर क्लब होशियारपुर की ओर से प्रधान बब्बू की अगुवाई में नववर्ष के आगमन पर सरकारी अस्पताल होशियारपुर में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इस अवसर पर होशियारपुर के पूर्व सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय नेता अविनाश राय़ खन्ना ने पहुंचकर कैंप में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचकर डोर्नस का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि नववर्ष के आगमन पर ब्लड डोनेट करके किसी की जान बचाने के लिए सहयोग करना एक अति उत्तम कार्य है। उन्होंनें कहा कि देश के हर नौजवान को इसी तरह स्वार्थ से ऊपर उठकर हरेक जरूरतमंद की सहायता करनी चाहिए। उन्होंनें ब्लड डोनर्स होशियारपुर के सदस्यों को ब्लड डोनेशन कैंप के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि आज लोग नववर्ष के अवसर पर अलग-अलग तरह से नया साल मना रहे है, ऐसे में ब्लड डोनेशन क्लब होशियारपुर ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए जो कैंप का आयोजन कर 100 यूनिट खूनदान किया, के लिए वह बधाई के पात्र है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा स्पोर्टस सैल के प्रदेशाध्यक्ष डा. रमन घई ने ब्लड डोनेशन क्लब होशियारपुर के सभी पदाधिकारियों को कैंप आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर एसएमओ डा. नवजोत सिंह, एसएमओ डा. नेहा, डा. वैशाली, हरजीत सिंह एमएलटी, जसवीर कौर एमएलटी, जसविंदर कौर एमएलटी, पूजा, रमनदीप, राजीव शारदा, शशि चाहत आदि उपस्थित थे।