Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
*सम्मेलन के प्रतिनिधियों को पंजाबी संस्कृति से रूबरू करवाया गया — संजीव अरोड़ा*
मोहाली (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर), 15 मार्च : प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 के दौरान जहाँ देश-विदेश से आए निवेशक पंजाब सरकार की निवेश-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित हुए, वहीं राज्य सरकार की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाज़ी के साथ पंजाबी गीत-संगीत और नृत्यों ने भी निवेशकों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्घाटन सत्र के दौरान कहा था कि सम्मेलन में भाग लेने आए प्रतिनिधि पंजाबी गानों और खान-पान का भी आनंद लेंगे। सम्मेलन के दौरान मोहाली गोल्फ रेंज में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा और हरजीत हरमन की गायकी ने डेलिगेट्स को झूमने और नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर जुगनी सांस्कृतिक समूह द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य लुड्डी और भंगड़ा ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए खूब तालियाँ बटोरीं। रंजीत बावा ने अपने प्रसिद्ध गीत गाकर समां बांध दिया। बावा की दमदार प्रस्तुति पर प्रतिनिधियों ने जमकर भंगड़ा डाला। बावा ने हेवीवेट भंगड़ा, फैमिली दी मेंबर, शेर, मुकाबला, छोटे-छोटे घरां जैसे हिट गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया। हरजीत हरमन ने एक धार्मिक गीत के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की और जिथों मरज़ी वंगां चढ़वा लईं मित्रां दा नाम चलदा, पंजाब गुरुओं की कृपा से बसता है, चौबी कैरेट गोल्ड सहित पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाते अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पंजाब के उद्योग, वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने देश-विदेश से आए सभी मेहमानों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के प्रतिनिधियों को पंजाबी संस्कृति से भी परिचित करवाया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी उपस्थित थे। इस मौके पर इन्वेस्ट पंजाब सम्मेलन में देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में डेलिगेट्स ने लोक गायकी से सजी इस खूबसूरत सांस्कृतिक शाम के साथ पंजाबी व्यंजनों का भी आनंद लिया। ———