Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 16 मार्च।हाथी दांत की कारीगरी (Ivory carving) के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध और कई राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार विजेता परिवारों के निवास स्थान, ऐतिहासिक गांव बस्सी गुलाम हुसैन के रास्तों की गंभीर समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला ने आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से विशेष मुलाकात की। मुख्य समस्याओं का विवरण: मुलाकात के दौरान श्री सांपला ने बताया कि होशियारपुर से मात्र 3 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव का मुख्य रास्ता नया नेशनल हाईवे बनने के कारण बंद हो गया है। इसके कारण: गांव के लोगों का शहर से सीधा संपर्क टूट गया है। स्कूली बच्चों और शिक्षकों को आने-जाने में भारी दिक्कत आ रही है। वैकल्पिक रास्ते लंबे और सुनसान होने के कारण असुरक्षित हैं। केंद्रीय मंत्री का आश्वासन: श्री विजय सांपला के निवेदन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए श्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को इस स्थान पर अंडरपास बनाने के आदेश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हाईवे के कारण लोगों को आ रही इस मुश्किल का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे प्रोजेक्ट्स के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आम जनता को कम से कम परेशानी हो।