Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
दलजीत अजनोहा हुशियारपुर हुशियारपुर/यूटर्न/ 16 मार्च।रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ द्वारा गांव बोहन के वासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली “थिंक बिफोर यू क्लिक: साइबर लॉ फार ए सेफ डिजिटल लाइफ ” विषय के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन डीन डॉ. रंगनाथ सिंह तथा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका पुरी के मार्गदर्शन में किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए असिस्टेंट प्रो अलका रानी ने बताया कि रैली में विभाग के 65 विद्यार्थियों और 4 पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाले प्लेकार्ड लेकर लोगों को साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड, पहचान की चोरी, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस रैली के कोऑडिनेटर असिस्टेंट प्रो राहुल मधारा ने बताया कि रैली के दौरान विद्यार्थियों ने गांव में घर-घर जाकर गाँव वासियों को जागरूक किया और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा साइबर कानूनों के तहत उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया।