Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 16 मार्च।मौलीजागरां स्थित श्री अद्वय सनातन धर्म मंदिर में गुरु स्वर्गीय रोशन लाल के परमात्मा में विलीन होने के बाद उनके पुत्र सतिंदर पाल को सर्वसम्मति से मंदिर का नया प्रधान चुना गया। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मंदिर कमेटी और स्थानीय श्रद्धालुओं की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन लेखपाल, महासचिव इंद्रपाल, सचिव विनय मिश्रा, अजय शर्मा, पप्पू सहित अन्य सदस्यों ने सतिंदर पाल को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें मंदिर की परंपराओं तथा सेवा की भावना को बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रघुनाथ रामलीला कला मंच से धर्मेंद्र कश्यप, सर्वण और मणि सहित मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। इसके अलावा रामकुमार, रामचंद्र, लक्ष्मी नारायण, फूल सिंह, लाल सिंह, छाजू राम, रमेश, राजेश, मुकेश, सुखबीर, जसदेव, अर्जुन, सूरजपाल, विजय पाल, कनहैया, लखन, हुति राम झा, राम, प्रेमलाल और देव नौटियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सतिंदर पाल मंदिर की सेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते हुए गुरु रोशन लाल की परंपरा को मजबूती से आगे लेकर जाएंगे।