Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/16 मार्च। नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 4 ने चंडीगढ़ में जबरदस्त मनोरंजन का माहौल बना दिया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉलेज के मुख्य मैदान में आयोजित इस खास कार्यक्रम में छात्रों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हंसी, संगीत और मस्ती से भरा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मंच को अपने अंदाज में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का रूप दे दिया और शो के कई लोकप्रिय किरदारों की झलकियां पेश कीं। शुरुआत एक खास बैनर रिवील और विशेष कोरियोग्राफ्ड प्रस्तुति के साथ हुई, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। इसके बाद छात्रों ने शो से प्रेरित प्रस्तुतियों के जरिए कई यादगार पलों को दोहराया, जिस पर मैदान तालियों की गूंज से भर उठा। मंच पर माहौल और भी जोशीला तब हो गया जब संगीत कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों ने “Slowly Slowly” गाने पर प्रस्तुति दी, जिसमें कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी अपने खास अंदाज और लाइव वोकल्स के साथ शामिल हो गए, जिससे पूरा मैदान एक बड़े सिंग-अलॉन्ग में बदल गया। इसके बाद किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने “Jhoome Jo Pathaan” और “What Jhumka” जैसे गानों पर अपने डांस से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं कपिल शर्मा ने भी मंच पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को सरप्राइज दिया, जिससे पूरा परिसर सीटियों, तालियों और उत्साह से गूंज उठा। पूरे कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का परिसर हंसी और उत्साह से सराबोर रहा। मानो हर तरफ खुशी का मेला लगा हो। सीजन 4 की सफलता के जश्न के रूप में आयोजित यह कार्यक्रम दर्शकों के प्यार का एक खास जश्न भी था। इस मौके ने नेटफ्लिक्स इंडिया की सबसे लंबे समय से चल रही कॉमेडी सीरीज की लोकप्रियता को फिर से साबित किया। अब दर्शक जल्द ही ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 5 का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा।