Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/17 मार्च।लुधियाना के गांव टिब्बा साहनेवाल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने निजी स्वार्थ के लिए एक मंदबुद्धि व्यक्ति को पिछले दो साल से नरक भरी जिंदगी जीने पर मजबूर कर रखा था। आरोपी युवक से पशुओं का गोबर उठवाने और कूड़ा साफ करवाने जैसा बंधुआ मजदूरी का काम करवाता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब धन-धन बाबा रतन देव जी चैरिटेबल सोसाइटी तरनतारन के प्रधान जगजीत सिंह को इस जुल्म की गुप्त सूचना मिली। जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि गांव टिब्बा में भोलू खान नामक व्यक्ति ने एक बेसहारा मंदबुद्धि युवक को अवैध रूप से बंदी बनाकर रखा है। 22 फरवरी को संस्था के सदस्यों ने जब भोलू खान के डेरे पर रेड की तो वहां के हालात देख सबकी रूह कांप गई। आरोपी भोलू खान उसके बेटे रहमत अली और सदीक खान ने उस मासूम मंदबुद्धि को अपनी चंगुल में जकड़ा हुआ था और उससे जबरन मजदूरी करवा रहे थे। संस्था ने तुरंत उसे वहां से आजाद करवाया। आजाद करवाने के बाद युवक की पहचान इम्तियाज के रूप में हुई। संस्था ने उसकी फोटो और आपबीती सोशल मीडिया (फेसबुक) पर वायरल की। देखते ही देखते यह पोस्ट युवक की मां बीबी जेहर तक जा पहुँची। अपने कलेजे के टुकड़े को इस हाल में देख मां का रो-रोकर बुरा हाल है।जिसके बाद इसके शिकायत पुलिस को दी गई। थाना साहनेवाल पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर धाराएं: 127(2) BNS और 3(5) (बंधक बनाना और साजिश रचना के आरोप पर भोलू खान, रहमत अली और सदीक खान। पर मामला दर्ज कर लिया है