Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च।जीरकपुर के PR-7 एयरपोर्ट रोड पर स्थित छत लाइट प्वाइंट के पास मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसा उस समय हुआ, जब मोहाली की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और पटियाला की तरफ से आ रही कार आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली का अगला हिस्सा कार के पिछले हिस्से में जा घुसा। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे की फुटेज अब सामने आई है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।