Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च।ढकोली से मुबारकपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर घग्गर नदी पर बना काजवे (पुलिया) इन दिनों किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। तेज बहाव के कारण हुए कटाव से सड़क का एक बड़ा हिस्सा अंदर से पूरी तरह खोखला हो चुका है। ऊपर से देखने में सड़क सामान्य लगती है, लेकिन नीचे की मिट्टी बह जाने के कारण सिर्फ डामर की पतली परत ही वाहनों का भार संभाल रही है। इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जब भी कोई भारी वाहन इस रास्ते से निकलता है तो सड़क में कंपन महसूस होती है। लोगों का कहना है कि यदि कोई वाहन किनारे के ज्यादा करीब चला जाए तो सड़क किसी भी समय धंस सकती है और वाहन सीधे नदी में गिर सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में यह समस्या सामने आती है, लेकिन विभाग केवल मिट्टी की बोरियां डालकर अस्थायी समाधान कर देता है। इस बार स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर है। लोगों का कहना है कि रात के समय यहां दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है, क्योंकि मौके पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही बैरिकेडिंग की गई है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। पीडब्ल्यूडी के जेई गुलाब सिंह ने बताया कि इस स्थान पर नया पुल बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुछ तकनीकी कारणों से काम शुरू होने में देरी हुई है, लेकिन जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काजवे की अस्थायी मरम्मत करवाई जाएगी और चेतावनी संकेत भी लगाए जाएंगे।