Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च। सोमवार दोपहर करीब दो बजे जीरकपुर की सड़कों पर उस समय हड़कंप मच गया जब सायरन बजाती एक क्रेटा कार को रोकने की कोशिश करने पर चालक ने ट्रैफिक पुलिस को काफी देर तक शहर में दौड़ाया। आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर वाहन को काबू में ले लिया और नियमों के उल्लंघन पर चालान कर दिया। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक क्रेटा कार, जिस पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था, तेज सायरन बजाते हुए गुजर रही थी। पुलिस ने वाहन को रोककर दस्तावेजों की जांच करनी चाही, लेकिन चालक ने रुकने की बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और काफी देर तक पुलिस के साथ चूहा-बिल्ली का खेल चलता रहा। इस दौरान चालक लगातार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता रहा और पुलिस को शहर में इधर-उधर घुमाता रहा। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने क्रेटा कार को रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम साहिल कुकरेजा बताया। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में वह खुद को हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ बताते हुए भाजपा पंजाब का उपप्रधान होने का दावा करता दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार जब उससे सायरन लगाने की अनुमति के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसे केंद्र सरकार से इसकी अनुमति मिली है। साथ ही उसने विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक जान-पहचान होने की धौंस भी दिखाई और डीएसपी से लेकर डीआईजी तक अधिकारियों से बात करवाने की बात कहने लगा। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर मनफूल सिंह के अनुसार चालक ने उनसे भी बदसलूकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने कानून के तहत कार्रवाई करते हुए एएसआई सुखविंदर सिंह को चालक के खिलाफ चालान करने के निर्देश दिए। पुलिस ने सायरन बजाने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में चालान कर दिया है। ट्रैफिक इंचार्ज ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और शहर में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।