Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च। सिख प्रचारक रंजीत सिंह ढडरियांवाले की मुश्किलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। उन्हें श्री फतेहगढ़ साहिब की अदालत ने कई साल पुराने मानहानि मामले में समन जारी करने के आदेश दिए हैं। जिसके तहत अब उन्हें अदालत में पेश होकर जमानत लेनी पड़ेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी। छवि को ठेस पहुंचाने के आरोप मामले संबंधी जानकारी देते हुए एडवोकेट अमरदीप सिंह धारनी ने बताया कि "साल 2019 में सिख प्रचारक रंजीत सिंह ढडरियांवाले ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य भाई गुरप्रीत सिंह रंधावा के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक शब्द बोले थे। इसके बाद भाई गुरप्रीत सिंह रंधावा की ओर से निचली अदालत में मानहानि का केस दायर किया गया था। इस केस की पैरवी से असंतुष्ट होकर साल 2021 में इस मामले संबंधी फतेहगढ़ साहिब की सेशन अदालत में एक रिवीजन पिटीशन दायर की गई थी। जिक्रयोग्य है कि कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई के दौरान केस की कार्रवाई को लेकर और महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। फिलहाल अदालत के इस फैसले के बाद भाई रंजीत सिंह ढडरियांवाले का यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। इस पिटीशन में अदालत से मामले की कार्रवाई पर दोबारा विचार करने की मांग की गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए सेशन अदालत फतेहगढ़ साहिब ने अहम आदेश जारी किए हैं। अदालत ने आदेश दिया है कि निचली अदालत में चल रहे मामले में संबंधित पक्ष को समन जारी किए जाएं और सुनवाई को आगे बढ़ाया जाए। अदालत की ओर से इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च तक निर्धारित की गई है।