Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च।नशों के खिलाफ मुहिम के तहत तपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई की गई है। तीन नशा तस्करों को लगभग 10 लाख रुपये कीमत की 200 किलो भुक्की चूरा पोस्त सहित काबू किया गया है। एक ट्रक और एक कार भी बरामद की है। मुलज़िम राजस्थान से बरनाला और बठिंडा में नशे की तस्करी करते थे। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई सब डिवीजन तपा मंडी के डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी पंजाब और एसएसपी बरनाला के दिशा-निर्देशों के तहत तपा पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि तपा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर इलाके में नशा बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों तस्करों को काबू कर लिया। नशा तस्कर राजस्थान से एक कली वाले ट्रक में 200 किलो भुक्की चूरा पोस्त छुपाकर ला रहे थे। उनका एक साथी इस माल को आगे सप्लाई करने के लिए ट्रक से अपनी स्विफ्ट कार में उतार रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर छापा मारकर तीनों मुलज़िमों को गिरफ्तार कर लिया।" - गुरप्रीत सिंह, डीएसपी 200 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद पुलिस ने उनके पास से करीब 10 लाख रुपये कीमत की 200 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद की है। इसके साथ ही एक ट्रक और एक स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि हंडियाया का रहने वाला मुख्य आरोपी मोहन सिंह पुत्र बिल्लू सिंह पिछले पांच सालों से नशा तस्करी का धंधा कर रहा था और उसके खिलाफ पहले से ही लगभग 10 मामले दर्ज हैं। ट्रक चालक और उसका क्लीनर तपा मंडी के नजदीकी गांव घुन्नस के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे और खुलासे होने की संभावना डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों मुलज़िमों का अदालत से पुलिस रिमांड लेकर गहराई से पूछताछ की जाएगी और उनकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी। तपा पुलिस ने तीनों नशा तस्करों के पास से 10 लाख रुपये कीमत की 200 किलो भुक्की चूरा पोस्त, एक ट्रक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार बरामद की है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।