Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च।शिरोमणि अकाली दल शहरी इकाई के प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा ने अपने मुख्य कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा हाल ही में नियुक्त किए गए नेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें अमित गुसाईं को विधानसभा हलका सेंट्रल का इंचार्ज, कुलदीप सिंह खालसा को एससी विंग जिला प्रधान शहरी, डॉ. हरिंदर सिंह बिरक को राष्ट्रीय महासचिव एससी विंग, तेजा सिंह खालसा को राष्ट्रीय महासचिव एससी विंग तथा डॉ. हरपाल सिंह कोहली को पीएसी सदस्य नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व और हाईकमान का आभार जताया। वहीं भूपिंदर भिंदा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ऐसी पार्टी है जो मेहनती और योग्य कार्यकर्ताओं को समय-समय पर उचित सम्मान और जिम्मेदारी देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नेताओं के सहयोग से पार्टी और मजबूत होगी तथा *2027 के विधानसभा चुनावों* में पंजाब की बुलंद आवाज बनकर उभरेगी। कार्यक्रम में हरजीत सिंह राजा जंग, सिमरन सिंह चंडोक, जसविंदर सिंह सिब्बल, देविंदर सिंह शान, अमित भगत मुन्ना, जतिंदर खालसा, चतरवीर सिंह, कमल अरोड़ा, सिमरन उबराय, मनमोहन सिंह मनी, डॉ. करण कोहली और करनजीत सिंह लोहारा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।