Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 17 March । पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार को होने वाले गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम से एक दिन पहले फायरिंग की घटना सामने आने से कैंपस में दहशत का माहौल बन गया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे बॉटनी विभाग के पास पार्किंग क्षेत्र में स्कूटी सवार अज्ञात हमलावरों ने दो राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने सोपू से जुड़े एक्टिविस्ट जशन सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग की। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद छात्र और कर्मचारी घबरा गए और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। डीएसपी दलबीर सिंह और सेक्टर-11 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा क्राइम ब्रांच और ऑपरेशन सेल की टीमें भी जांच में जुट गई हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और पुलिस को घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। डीएसपी दलबीर सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में दो गोलियां चलने की पुष्टि हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। कैंपस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी के एंट्री प्वाइंट्स पर सुरक्षा जांच की व्यवस्था होने के बावजूद हमलावर हथियार के साथ परिसर में दाखिल हो गए। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि पिस्तौल जैसे हथियार कैंपस के अंदर कैसे पहुंचे। कार्यक्रम से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक जशन सिंह द्वारा पंजाबी गायक मनकीरत औलख का कार्यक्रम भी यूनिवर्सिटी में आयोजित कराने की तैयारी की जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।