Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/19 मार्च। बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म रब्ब दा रेडियो 3 का आधिकारिक ट्रेलर एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी टीम और स्टार कास्ट मौजूद रही। मुख्य कलाकार तरसेम जस्सड़ और निमरत खैरा के साथ कई अन्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें फिल्म की भावनात्मक कहानी की झलक देखने को मिली। यह कहानी प्यार, परिवार और पंजाबी संस्कृति के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में शानदार अभिनय, दिल को छू लेने वाला संगीत और पुरानी यादों की झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों को प्रभावित किया। कलाकारों ने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। फिल्म का निर्देशन हैरी भट्टी ने किया है और इसे वेहली जनता फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।