Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/19 मार्च।आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में स्कूल बस चालकों और परिचालकों के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। यह कार्यक्रम STRAPS नीति पर आधारित था, जिसका उद्देश्य सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना और परिवहन नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व व मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन ने भी पूरा सहयोग दिया। इस सत्र में कुल 85 ड्राइवरों, परिचालकों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने मोटर वाहन अधिनियम, केंद्रीय मोटर वाहन नियमों और ड्राइविंग विनियमों के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले दंड से भी अवगत कराया। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने और सही पार्किंग जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और चंडीगढ़ को ‘शून्य दुर्घटना मृत्यु शहर’ बनाने में सहयोग करने का संकल्प कराया गया।