Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/19 मार्च। हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। इस क्रम में डॉ. राजा शेखर वुंडरू को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें परिवहन विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त उन्हें मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जी. अनुपमा को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। विजेंद्र कुमार को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रस्तावित हरियाणा आय संवर्धन बोर्ड का ओएसडी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें कार्मिक विभाग (नियुक्ति) तथा सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अग्रवाल कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सचिव नियुक्त पंकज अग्रवाल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें खनन एवं भूविज्ञान विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। साकेत कुमार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के साथ-साथ विकास एवं पंचायत विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें सहकारिता विभाग का आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक भी बनाया गया है। मोना श्रीनिवास रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त मोना श्रीनिवास को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मणि राम शर्मा को हरियाणा में सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार बनाया गया है। मुकुल कुमार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में निदेशक एवं विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें राज्य शहरी आजीविका मिशन और राज्य शहरी विकास प्राधिकरण का मिशन निदेशक भी बनाया गया है। आदित्य दहिया को शहरी विकास से जुड़े प्रबंध निदेशक स्तर के दायित्व सौंपे गए हैं। वर्षा को स्कूल परियोजना परिषद का चार्ज वर्षा खंगवाल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनीता मलिक को हरियाणा में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव का पद भी सौंपा गया है। वंदना डिसौडिया को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। ---