Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/20 मार्च।लुधियाना में एक 16 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बन गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा स्वयं कहीं गई है या उसका अपहरण किया गया है। छात्रा की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी, सोम्या (काल्पनिक नाम), 18 मार्च को रोज की तरह अपने प्राइवेट स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। परिवार ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के चलते अपने कब्जे में लेकर कहीं छिपा रखा है। पुलिस ने BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।