Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना, यूटर्न 20 मार्च जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सुरक्षित एवं मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद सुरक्षा वैन अभियान की शुरुआत की जा रही है। बताया जाता है कि कई महीनो से खराब पड़ी हुई फूड सेफ्टी वैन को ठीक कर लिया है अब स्वास्थ्य विभाग अपनी परफॉर्मेंस दिखाने के लिए से सड़कों में उतारने का प्लान बना रहा है स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लोगों के घर-द्वार तक खाद्य पदार्थों की जांच की सुविधा पहुंचाने के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट के मामलों को देखते हुए यह अभियान जनस्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह वैन आधुनिक प्रारंभिक जांच सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से खाद्य पदार्थों में सामान्य मिलावट की मौके पर ही जांच की जा सकती है। आम नागरिक अपने खाने-पीने के नमूनों की जांच मात्र ₹50 की नाममात्र फीस देकर करवा सकते हैं। किस दिन किस इलाके में आएगी वैन नोट करें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह वैन 20 मार्च 2026 को मॉडल टाउन (गोल मार्केट), 24 मार्च को सराभा नगर, 25 मार्च को पीएयू अगर नगर (रघुनाथ अस्पताल), 27 मार्च को मोती नगर, 28 मार्च को पीएस 1, 2, 3 (क्लॉक टावर के पास), 1 अप्रैल को जोधेवाल, 2 अप्रैल को सलेम टाबरी, 4 अप्रैल को लाडोवाल (स्कूल प्रशिक्षण), 6 अप्रैल को खन्ना (स्कूल प्रशिक्षण), 7 अप्रैल को पायल (स्कूल प्रशिक्षण), 9 अप्रैल को समराला (स्कूल प्रशिक्षण), 10 अप्रैल को दोराहा, 11 अप्रैल को माछीवाड़ा साहिब (स्कूल प्रशिक्षण), 13 अप्रैल को मलौद (स्कूल प्रशिक्षण), 15 अप्रैल को शिमलापुरी, 16 अप्रैल को फोकल प्वाइंट, 17 अप्रैल को साहनेवाल, 18 अप्रैल को कूम कलां, 20 अप्रैल को सदर, 21 अप्रैल को डाबा एवं लोहारा, 22 अप्रैल को जगराओं, 23 अप्रैल को रायकोट, 24 अप्रैल को दाखा, 25 अप्रैल को हथूर (स्कूल प्रशिक्षण), 27 अप्रैल को सिद्धवां बेट, 28 अप्रैल को जोधां, 29 अप्रैल को सुधार तथा 30 अप्रैल को नानकसर एवं कलेरां (स्कूल प्रशिक्षण) में पहुंचेगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और यह अभियान मिलावट की पहचान, रोकथाम तथा जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। विभाग की करनी और कथनी में अंतर एक और जहां स्वास्थ्य विभाग लोगों को ₹50 में फूड सैंपल की जांच करने की सुविधा दे रहा है दूसरी और विभाग की फूड सेफ्टी टीम हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है कई हफ्तों के बाद कल सिर्फ 11 फुड सैंपल ही लिए जा सके हैं उल्लेखनीय की शुरुआत से विभाग में 4 फुट सेफ्टी अधिकारी तैनात है इसके अलावा जिला स्वास्थ्य अधिकारी को फूड सैंपलिंग की देखरेख करनी होती है परंतु अधिकारी अपने काम के प्रति गंभीर नहीं है बताया जाता है कुछ राजनीतिक नेताओं की छत्रछाया में बिना काम किए हुए ही अपने दिन मजे से काट रहे हैं