Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/20 मार्च।भगवंत मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने होशियारपुर और कपूरथला मेडिकल कॉलेजों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू होगा। मलेरकोटला में प्रस्तावित कम्युनिटी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन अधिग्रहण अंतिम चरण में है, जिसे ईद के मौके पर लोगों को समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा 28 मार्च को 100 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे, जबकि 400 अन्य पर काम जारी है। चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की चार साल की रिपोर्ट पेश करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में फिलहाल 883 आम आदमी क्लीनिक संचालित हैं और जल्द ही इनकी संख्या 1400 तक पहुंच जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 94% मरीज क्लीनिक सेवाओं से संतुष्ट हैं और ओपीडी आंकड़ा 5 करोड़ पार कर चुका है। सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। अब तक 25 लाख परिवार पंजीकृत हो चुके हैं और 1.60 लाख मरीजों का इलाज किया जा चुका है। सरकारी अस्पतालों में दवाइयां मुफ्त दी जा रही हैं और कमी होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब ने अपनी आबादी के अनुसार बेहतर बजट प्रावधान किया है। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर डॉक्टरों और स्टाफ की भर्ती भी की गई है।