Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा/ यूटर्न/20 मार्च।फतेहाबाद जिला समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निपटान में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर हरियाणा सरकार में श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रशासन की सराहना की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने डीसी डॉ. विवेक भारती और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि फतेहाबाद प्रशासन शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समयबद्ध समाधान कर रहा है, जो अन्य जिलों के लिए एक मिसाल है। उन्होंने यह भी बताया कि समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर वर्ष 2024 की कोई भी शिकायत लंबित नहीं है। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए। उन्होंने वर्ष 2025 की लंबित शिकायतों को अगले 15 दिनों में खत्म करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, खारिज की गई शिकायतों की कारण सहित रिपोर्ट दो दिन में प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। अधिकारियों को अन्य पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए गए हैं।