Uturn Time
Breaking
ED Action Over: कार्रवाई से ज्यादा ‘प्रक्रिया’ पर सवाल, लोकल टीम क्यों रही बाहर ? चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब घायल आवारा पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद मिस एंड मिसेज ग्लैमर क्वीन 2026 में प्रतिभा और स्टाइल का दिखा शानदार संगम जीरकपुर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी, ट्यूबवेल पर अवैध पार्किंग बनी बड़ी बाधा दयालपुरा गुरुद्वारा में वाटर कूलर भेंट, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत दशमेश खालसा कॉलेज ज़ीरकपुर में कन्वोकेशन व वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न जीरकपुर में ‘स्पार्किंग’ ट्रांसफार्मर बना खतरा, प्रशासनिक दफ्तरों के पास लापरवाही डेराबस्सी में किसान यूनियन की बैठक, 21 अप्रैल को पैदल रोष मार्च का ऐलान थाना हंडेसरा पुलिस को बड़ी सफलता, 800 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार जीरकपुर में वोटर सूची पर बवाल, गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल लू से बचें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह स्टाइल और बोल्डनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! पूजा का ये लुक बना सोशल मीडिया का नया क्रश
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/20 मार्च।हल्का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा जीरकपुर नगर काउंसिल की सीमा के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 9, स्वामी एन्क्लेव ढकोली में इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़कों के निर्माण और पानी की सुचारू निकासी के लिए स्टॉर्म सीवर डालने के कार्यों की शुरुआत करवाई गई। ये विकास कार्य लगभग 2 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से किए जाएंगे। इस मौके पर विधायक रंधावा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से इलाके में सड़कों की स्थिति में सुधार होगा और पानी जमा होने की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि विकास कार्य निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इलाके के निवासियों ने इन विकास कार्यों की शुरुआत के लिए विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे उन्हें लंबे समय से आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की टीम और नगर काउंसिल के अधिकारी भी मौजूद रहे।