Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना 20 Mar : लुधियाना वुलन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (LWMA) की एक अहम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें उद्योग से जुड़े कई प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान दर्शन डाबर ने की, जबकि महासचिव संदीप धीर ने संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। बैठक में बताया गया कि विंटर गारमेंट्स की अग्रिम बुकिंग के लिए एलडब्ल्यूएमए द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह फेयर 5 से 7 जुलाई तक शहर के प्रतिष्ठित होटल हयात रीजेंसी में आयोजित होगा, जिसमें लगभग 140 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन के जरिए कारोबारियों को नए सीजन के लिए अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और व्यापारिक संबंध मजबूत करने का अवसर मिलेगा। प्रधान दर्शन डाबर ने कहा कि यह फेयर उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म साबित होगा, जिससे स्थानीय निर्माताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। महासचिव संदीप धीर ने सभी सदस्यों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में गुरदित ओस्टर, अश्वनी विग, राणा बख्शीश, केवल बुढ़ीराजा, मुकेश जैन (हैप्पी) और अजय टक्कर सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।