Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
करिमपुर/नई दिल्ली, 21 मार्च : भारतीय जनसेना पार्टी ने आगामी चुनावों के मद्देनज़र अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए देशभर में स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह सरकार देने का वादा किया है। पार्टी ने कहा कि वह दबे-कुचले और वंचित वर्गों के हितों को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में उतरेगी। घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही गई है। पार्टी ने रिश्वतखोरी पर कड़े कानून बनाने, भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसियों को मजबूत करने और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने का संकल्प लिया है। साथ ही, भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया है। किसानों के लिए पार्टी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी, कृषि ऋण माफी और आसान ऋण उपलब्ध कराने का वादा किया है। इसके अलावा सिंचाई सुविधाओं और फसल बीमा योजनाओं के विस्तार तथा कृषि उत्पादों को उचित बाजार मूल्य दिलाने की बात भी कही गई है। श्रमिक वर्ग के लिए घोषणा पत्र में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने और न्यूनतम वेतन के साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का वादा शामिल है। सामाजिक सुरक्षा के तहत पार्टी ने 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए सरकारी खर्च पर स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन यापन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा है। गरीब और वंचित वर्गों के लिए विशेष सहायता योजनाएं भी लागू करने की बात कही गई है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक प्रदेश में आबादी के कम से कम 1 प्रतिशत के बराबर पुलिस बल की भर्ती करने का वादा किया गया है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर सख्त कानून और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की भी बात कही गई है। इसके अलावा, पार्टी ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, रोजगार के अवसर बढ़ाने, गरीबी और असमानता कम करने तथा देश की सुरक्षा और एकता को मजबूत करने को अपने प्रमुख लक्ष्य बताया है। पार्टी ने देशवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वह अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।