Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अपने आप को जानने और आंतरिक शांति के लिए आज ध्यान सबसे शक्तिशाली साधन है। यह मन को शांत कर, विचारों को एकाग्र करने और स्व-जागरूकता बढाने में मदद करता है। नियमित ध्यान से आप तनावमुक्त होकर, अपनी वास्तविक क्षमता और अंतरात्मा से जुड़ सकते हैं।उक्त शब्द रजनीश तंत्रा टेम्पल के स्वामी ध्यान सुमित ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहे।उन्होंने आगे कहा कि आजकल समाज में मन भटकाव के कारण धर्म परिवर्तन बड़ी तेजी से फैल रहा है।कुछ लोग अपना धर्म छोड़कर दूसरे धर्म को अपना रहे हैं। उन लोगों को ऐसे महसूस होता है कि शायद दूसरे धर्म में हमें कुछ अलग परमात्मा की कृपा प्राप्त हो जो शायद उनको अपने धर्म में न प्राप्त हुई हो।परंतु ऐसा कुछ नहीं है।आप जिस भी धर्म को अपना लो।परमात्मा की कृपा सदैव एक जैसी ही होती है।लेकिन जब हम ध्यान में अपना मन लगाते है तो हमारा मन स्थिर हो जाता है क्योंकि ध्यान का उद्देश्य मन को जबरदस्ती रोकना नहीं है, बल्कि भटकते विचारों को कंट्रोल कर मन को स्थिर करना है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है।उन्होंने कहा कि जब आप ध्यान में स्थिर होते हैं, तो मन एक ही विचार या ध्येय पर टिकना सीखता है, जिससे मन की कमजोरी दूर होती है और वह बाहरी प्रलोभनों या । धर्म परिवर्तन, से प्रभावित नहीं होता है। ध्यान आत्म-जागरूकता को बढ़ाता है।