Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/23 मार्च।चंडीगढ़ की एक अदालत ने नशा तस्करी के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी अरुण कुमार (32), निवासी मौली जागरान, को एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 साल की सख्त सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इसके अलावा, आरोपी से हथियार बरामद होने के चलते अदालत ने आर्म्स एक्ट के तहत 7 साल की सजा और 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर 15 दिन की अतिरिक्त सजा का प्रावधान रखा गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी और ट्रायल के दौरान बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा। दोषी की ओर से बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला है और उसके बुजुर्ग माता-पिता बीमार रहते हैं, इसलिए उसे राहत दी जानी चाहिए। हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी के पास से 20 किलो 300 ग्राम गांजा, एक पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद हुए हैं। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि नशा समाज और युवाओं को बर्बाद कर रहा है, इसलिए ऐसे मामलों में किसी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती।