Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा/ यूटर्न/23 मार्च।धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कौशिक क्लासेस द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन कम करियर काउंसलिंग कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक विवेक कौशिक के नेतृत्व में किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कुरुक्षेत्र श्री विनोद कौशिक एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी (DEEO) श्रीमती इंदु कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात संस्थापक विवेक कौशिक एवं संस्थापिका पूजा शर्मा ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में DEO विनोद कौशिक ने कौशिक क्लासेस की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों को बेहतरीन स्टडी मैटेरियल और मार्गदर्शन देकर उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने कोरियन शिक्षा प्रणाली का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के विद्यार्थी चौथी कक्षा से ही सप्ताह में लगभग 40 अतिरिक्त कक्षाएं लेकर अपने ज्ञान को मजबूत करते हैं, इसलिए हमारे बच्चों को भी शुरू से ही मेहनत और अनुशासन अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को 10वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों—मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं DEEO इंदु कौशिक ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों से अपील की कि बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें, ताकि वे पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास पर अधिक ध्यान दे सकें। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्थापक विवेक कौशिक का प्रेरणादायक संबोधन रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सफलता के लिए सही योजना और निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने 8वीं से ही करियर प्लानिंग, 10वीं के बाद सही स्ट्रीम चयन, तथा 11वीं-12वीं में फोकस्ड तैयारी और टाइम मैनेजमेंट के महत्व पर जोर दिया। इसी दौरान विवेक कौशिक ने विद्यार्थियों के हित में दो बड़े ऐलान किए— पहला, सभी विद्यार्थियों के लिए होस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें घर जैसा भोजन और अभिभावकों जैसी देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। दूसरा, जून माह से सभी विद्यार्थियों के लिए फ्री इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू किया जाएगा, जिससे उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स मजबूत होंगी और वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने अपने सवाल भी रखे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। अंत में संस्थापक विवेक कौशिक एवं संस्थापिका पूजा शर्मा ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए नई दिशा, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।