लालड़ू 23 March : लालड़ू गांव के सबसे बुजुर्ग, सम्मानित और मिलनसार व्यक्तित्व सुरजीत सिंह नंबरदार की स्मृति में महाराणा प्रताप भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और किसान संगठनों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुभाष शर्मा ने भी विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने सुरजीत सिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पुत्र को यूनियन की ओर से सम्मान चिन्ह (सिरोपाव) भेंट किया।
कार्यक्रम में सुभाष राणा, प्रेम राणा, जसवंत सिंह आलमगीर, जसवंत सिंह कुरली, भजन सिंह मीरपुरा, जीवन राणा, संदीप राणा और सुधीर राणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।