Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 23 March : शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर डेराबस्सी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह संधू (बन्नी संधू) व अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह संधू ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और उनका बलिदान देशवासी कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि ये शहीद केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आज भी हर भारतीय के दिल में जीवित हैं और नई पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपनाएं और देश की एकता, अखंडता व विकास में अपनी भूमिका निभाएं। साथ ही समाज में बढ़ रही नशाखोरी, भ्रष्टाचार और अन्य बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंदर वैष्णव, राकेश अचिंत, पवन धीमान, दिनेश वैष्णव, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, अमन पाहवा, मोनू अत्री, बंटी शर्मा, रिंकू पंडित, सतवीर राणा, करण राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।