Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 24 मार्च।भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के प्रयासों से सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-39 डी में विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है। एसएमएल इसुजु द्वारा 15 कंप्यूटर प्रदान कर तैयार की गई यह लैब शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आई है। इस पहल से न केवल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि वे डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को सशक्त भी बना सकेंगे। कंप्यूटर लैब का उद्घाटन शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा एवं डीपीआई स्कूल नीतीश सिंगला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर एसोचैम चंडीगढ़ के अध्यक्ष एवं एसएमएल इसुजु के प्रतिनिधि राकेश भल्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, इंटेलेक्चुअल सेल की कन्वीनर डॉ. मोनिका बी. सूद, मंडल अध्यक्ष अमित नागर, पार्षद गुरबख्श कौर, स्कूल प्रिंसिपल एवं स्कूल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जब उनके संज्ञान में यह बात आई कि स्कूल में कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो उन्होंने इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्णय लिया। उन्होंने एसएमएल इसुजु के प्रतिनिधि एवं एसोचैम चंडीगढ़ के अध्यक्ष राकेश भल्ला से संपर्क स्थापित किया, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप स्कूल को 15 कंप्यूटर दान स्वरूप प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक लैब की स्थापना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने आगे कहा कि आज का समय डिजिटल क्रांति का है, जहां कंप्यूटर ज्ञान के बिना आगे बढ़ना लगभग असंभव है। ऐसे में स्कूल स्तर से ही बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। कंप्यूटर शिक्षा से बच्चों में तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित होती है, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायक बनाती है। जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने यह भी कहा कि कंप्यूटर शिक्षा न केवल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करती है। इससे उन्हें भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं और वे देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, डिजिटल सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास जारी रहेंगे। इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर है और सभी ने इस सराहनीय प्रयास के लिए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।