Uturn Time
Breaking
Amritsar: नोटिस के बावजूद नहीं रुका निर्माण, अमृतसर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप Kolkata: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, सागरिका घोष ने कार्रवाई की मंशा पर उठाए सवाल Jalandhar: 16 जून से वंदे भारत एक्सप्रेस नए रूट पर दौड़ेगी, जालंधर के यात्रियों को हो सकती है असुविधा Jorhat: जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान हादसे से मचा हड़कंप, भारतीय वायुसेना ने शुरू की जांच New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी के यूरोप दौरे पर दुनिया की नजर, जी7 सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर रखेंगे भारत का पक्ष New Delhi: मालवीय नगर और साकेत हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख की सहायता, पीड़ितों के लिए सरकार का ऐलान New Delhi: पीएम मोदी ने युवाओं की भूमिका को बताया अहम, खेलों में सफलता पर जताई खुशी New Delhi: कांग्रेस का अभियान 17 जून से, राहुल गांधी छात्र सम्मेलनों को करेंगे संबोधित New Delhi: ईडी की छापेमारी से सियासी हलचल, मदन मित्रा के ठिकानों पर कार्रवाई Kailashahar: त्रिपुरा बॉर्डर पर तनाव, बीएसएफ की कार्रवाई में तस्कर मारा गया Indore: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री मांडू पहुंचे, ऐतिहासिक स्थलों का किया अवलोकन Chandigarh: पीएम मोदी 2029 में भी देश में प्रधान सेवक के रूप में चौथी बार काम करेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 24 मार्च। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, मनीमाजरा शाखा द्वारा गुरुद्वारा देहरा साहिब, मनीमाजरा में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में 53 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में सहयोगी संस्थाओं के रूप में समस्या समाधान टीम तथा भगत सिंह राजगुरु सुखदेव युवा दल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान उपस्थित जनों को देश की तरक्की और मानव सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। भगत सिंह राजगुरु सुखदेव युवा दल के सदस्यों ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र सेवा और मानवता की भलाई के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। वहीं, समस्या समाधान टीम के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान भट्टी जी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तथा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि यह सेवा प्रकल्प पिछले 18 वर्षों से लगातार चल रहा है, जो समर्पण और सामाजिक सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। गुरुद्वारा साहिब के सहयोग से ही इस प्रकार के सफल आयोजन संभव हो पाते हैं।