Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी में भी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, सरकार पर मामले को दबाने के आरोप
डेराबस्सी 24 March : पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में CBI जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पंजाब भर में मंडल स्तर पर प्रदर्शन किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। डेराबस्सी में भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है। इस मौके पर बन्नी संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा CBI जांच से इनकार करना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, भाजपा आंदोलन जारी रखेगी। भाजपा नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही CBI जांच का ऐलान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भाजपा के इस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के बाद राज्य की सियासत में एक बार फिर गर्माहट आ गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव बढ़ने के संकेत हैं।