Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/25 मार्च। मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स डुप्लेक्स क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए करीब 30 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य का उद्घाटन पूर्व मेयर एवं क्षेत्रीय पार्षद Sarabjit Kaur Dhillon और पूर्व डिप्टी मेयर Jagat Singh Jagga ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पार्षद का आभार जताते हुए कहा कि यह क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। उन्होंने बताया कि डुप्लेक्स क्षेत्र के अधिकांश विकास कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं और शेष कार्यों की जानकारी भी पार्षद को दे दी गई है। पार्षद सरबजीत कौर ढिल्लों ने आश्वासन दिया कि बाकी बचे कार्यों को भी जल्द प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा नगर निगम चंडीगढ़ के अधिकारी, जिनमें एसडीओ, जेई और अन्य कर्मचारी शामिल थे, भी मौके पर उपस्थित रहे। कार्य की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद पुराने और क्षतिग्रस्त पेवर ब्लॉक्स को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। नए पेवर ब्लॉक्स लगाए जाने के बाद क्षेत्र की सूरत बदलने के साथ ही लोगों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्षद का धन्यवाद किया।