Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पटिआला/यूटर्न/25 मार्च। पटियाला में आयोजित सप्त दिवसीय श्री राम कथा के छठे दिन भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। जब भगवान श्री राम द्वारा शबरी के जूठे बेर प्रेमपूर्वक स्वीकार करने का प्रसंग सुनाया गया, तो श्रद्धालु भावुक हो उठे। श्री सनातन धर्म सभा (पंजीकृत) के तत्वावधान में एस.डी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस कथा में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। सभा के प्रधान लाल चंद जिंदल ने कहा कि यह प्रसंग समाज में समरसता, प्रेम और भेदभाव मिटाने का सशक्त संदेश देता है। कथा व्यास संजीव गुरु जी महाराज ने ‘सीता हरण’ से कथा का आरंभ करते हुए शबरी की वर्षों की प्रतीक्षा और उनकी निष्कलंक भक्ति का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रभु केवल सच्चे भाव के भूखे होते हैं, न कि बाहरी आडंबर के। कथा के दौरान हनुमान जी द्वारा लंका दहन का रोमांचक प्रसंग भी सुनाया गया, जो अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भजनों और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति में डूबकर प्रभु चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती के साथ हुआ।