Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना 25 मार्च । विकास नगर स्थित श्री गीता मंदिर में स्वामी नलिन आनंद गिरी जी महाराज (USA) ने पहुंचकर मां दुर्गा के समक्ष नतमस्तक होकर विश्व शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में बढ़ते असंतोष को देखते हुए शांति और सद्भाव की आवश्यकता पहले से अधिक है। स्वामी जी ने बताया कि नवरात्रों में मां दुर्गा की सच्चे मन से की गई आराधना का सौ गुना फल मिलता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युद्ध से कुछ हासिल नहीं होता, बल्कि सभी धर्म आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। मंदिर आगमन पर ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया और मां बगलामुखी मंदिर में हवन आयोजित किया गया। स्वामी जी ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां धर्म के साथ-साथ समाज सेवा भी प्रभावी रूप से की जा रही है। उन्होंने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रहे कंप्यूटर, सिलाई केंद्र और मेडिकल डिस्पेंसरी की विशेष प्रशंसा की। नवरात्रों के दौरान भ्रूण हत्या रोकने के अभियान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के साथ “बेटी बसाओ” पहल को जोड़ना समाज के लिए जरूरी बताया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और महिला संकीर्तन मंडली के सदस्य उपस्थित रहे।