Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 25 मार्च। चुनावी सरगर्मियों के बीच शहर की सियासत में बुधवार को बड़ा विवाद सामने आया, जब स्थानीय जनता के एक लीडर पर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार और सरकारी कार्रवाई में दखल देने के आरोप लगे। सूत्रों के अनुसार, इलाके में एक अवैध निर्माण को सील किए जाने पर उक्त जनता के लीडर कथित रूप से भड़क उठे। आरोप है कि उन्होंने न केवल मौके पर पहुंचकर सील तोड़ दी, बल्कि ड्यूटी पर तैनात एटीपी अधिकारी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटनाक्रम से निगम अधिकारियों में रोष फैल गया और इसे सरकारी काम में सीधा हस्तक्षेप माना जा रहा है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों और मंत्री स्तर तक पहुंचने के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि एटीपी ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत हाईकमान को भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक अधिकारियों के मनोबल को बनाए रखने के लिए पार्टी नेतृत्व इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी राजनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने पर विचार कर रहा है। दिलचस्प यह है कि जनता के संबंधित लीडर फिलहाल किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं, ऐसे में उन्होंने किस बाहुबली की शह पर ऐसे कदमों को अंजाम दिया , जनता के इस लीडर पर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं, देर शाम मामला बढ़ता देख सुलह के प्रयासों की भी चर्चा रही। अब नजरें गुरुवार के घटनाक्रम पर टिकी हैं।