Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जम्मू, 25 मार्च। 76वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के तहत सरकारी महिला कॉलेज, भगवती नगर (जम्मू) में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. शेहनाज़ भट, निदेशक डीडीसी जम्मू ने छात्राओं को ‘नशा मुक्ति’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नवीन आनंद, फैकल्टी सदस्य तथा 76वीं बटालियन सीआरपीएफ की सीएमओ (एसजी) डॉ. मोनिका पॉल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। 76वीं बटालियन सीआरपीएफ के सेकेंड-इन-कमांड श्री जयराम प्रसाद ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर समाज के उत्थान में योगदान दें। उन्होंने जरूरत पड़ने पर पुनर्वास केंद्रों और सहायता समूहों से मदद लेने के लिए भी प्रेरित किया।