Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/26 मार्च। शहर के युवा राहुल कालिया जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। राहुल आने वाली पंजाबी फिल्म मिठ्ठा जहर में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है और रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ इस फिल्म की कहानी को लिखा भी राहुल कालिया ने ही है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक बलविंदर कालिया है, जबकि को प्रोड्यूसर अनीता कालिया है। बलविंदर ने बताया कि यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिल्म का विषय कुछ हटकर है और यह फिल्म एक खास संदेश देती है कि वर्तमान माहौल में जल्द अमीर बनने के चक्कर में शार्टकट रास्ते अपनाने का अंत बुरा ही होता है। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के लुधियाना, खरड़ और फगवाड़ा में की गई है। फिल्म में अभिनेत्री रूह संघा, पूनम सूद, करम कौर सहित रंजीत रियाज, रविंद्र मंड, चमकौर एस सोहल, पाली मांगट आदि ने भी अहम रोल निभाया है। उन्होंने बताया कि राहुल इससे पहले कुछ शॉर्ट फिल्में कर चुके हैं और बड़े पर्दे पर यह उनकी पहली फिल्म है। 28 वर्षीय राहुल ने एमबीए की पढ़ाई की है और उनकी सोच यह है कि विदेश जाने की बजाय पंजाब की धरती पर ही मेहनत करके तरक्की की जाए। फिल्म का संगीत सुनील वर्मा ने दिया है। बलविंदर ने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में नए विषयों पर फिल्में बननी चाहिए ताकि इंडस्ट्री को ओर बल मिल सके तथा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो सके।