Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/26 मार्च। डेराबस्सी स्थित लॉन्गोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में लॉन्गोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के वाइस चेयरमैन डॉ. कपिल कत्याल, लॉन्गोवाल पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रोजी कत्याल तथा लॉन्गोवाल अकादमिक कॉलेज के प्रिंसिपल व एडमिशन डायरेक्टर डॉ. विनोद कत्याल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कॉलेज परिसर में भाईचारे, सांस्कृतिक समरसता और उत्सव की झलक साफ देखने को मिली। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ईद के महत्व और संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। अपने संबोधन में गणमान्य अतिथियों ने छात्रों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं और उनकी ऊर्जावान भागीदारी व शानदार प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए फूड स्टॉल्स ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों ने न केवल माहौल को और भी खुशनुमा बनाया, बल्कि उत्सव की खुशी को दोगुना कर दिया।