Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बरनाला/यूटर्न/26 मार्च।बरनाला के बस स्टैंड रोड स्थित मेन मार्केट में दिनदहाड़े एक दुकान पर कुछ अज्ञात लोगों ने तलवारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और नकदी लूट ली। इस हमले में दुकान मालिक गोरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घायल गोरा सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया के हमलावरों के बारे में नहीं पता। चश्मदीद गुरदीप सिंह ने घटना के बारे में बताया के पांच छे लोग तेजदार हथियारों के साथ सेलून की दुकान में घुस थे। यह मामला उनके पार्लर की एक लड़की से जुड़ा है। घटना से एक दिन पहले उस लड़की का स्कूटर पर जाते समय कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। गुरदीप सिंह ने बताया कि हमलावर उनकी दुकान पर हमला करने आए थे, लेकिन उनकी दुकान बंद होने के कारण उन्होंने बगल के सैलून पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और कहा कि ऐसी गुंडागर्दी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। लोगों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।