Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 26 March : गुलाबगढ़ रोड स्थित किंग्ज वैली कॉलोनी में 54 वर्षीय विधवा महिला की बहादुरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कूरियर देने के बहाने घर में घुसे पिस्तौल व चाकू से लैस बदमाश का महिला ने अकेले सामना किया और उसे खदेड़ दिया। हालांकि हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल में तीन जगह कुल 25 टांके लगाने पड़े। मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे की घटना है। पीड़िता सुषमा शर्मा (पत्नी स्व. सतपाल शर्मा) अपने घर में नौ साल के नाती और छोटे पोते-पोती के साथ मौजूद थीं। इसी दौरान डोर बेल बजने पर बाहर से कूरियर देने की आवाज आई। नाती द्वारा गेट खोलते ही करीब छह फीट लंबा युवक, जिसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और हाथ में हेलमेट पकड़ा था, अंदर घुस आया। घर में घुसते ही आरोपी ने पिस्तौल जैसा हथियार निकाल लिया और दूसरे हाथ में चाकू लहराने लगा। स्थिति भांपते ही महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का मुकाबला किया। उसने एक हाथ से आरोपी को पकड़ा और दूसरे से गला दबोच लिया। शोर मचाते हुए उसे ड्राइंग रूम तक घसीट लाई। हाथापाई के दौरान आरोपी ने चाकू से महिला पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। बावजूद इसके महिला ने हिम्मत नहीं हारी। शोर सुनकर आसपास के लोग सतर्क हुए तो आरोपी अपना हेलमेट और मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर स्कूटी पर फरार हो गया। घटना के बाद पड़ोसी अनिल व उनकी पत्नी ने घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन जगह 25 टांके लगाए। 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार मौके पर छूटे हेलमेट और मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुमित मोर के अनुसार आरोपी की पहचान रमेश कुमार (45), निवासी सेक्टर-16 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बचाव में कहा कि वह भूखा था और डराकर खाना मांगने के इरादे से घर में घुसा था, हालांकि पुलिस उसके बयान की जांच कर रही है। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फोटो कैप्शन: डेराबस्सी008: घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 25 टांके लगाए।