Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/27 मार्च।भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ आज मृतक गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस मामले की गंभीरता पर जोर दिया। चुघ ने इसे अत्यंत दर्दनाक घटना करार देते हुए कहा कि जिन लोगों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही इस अत्याचार के लिए जिम्मेदार हैं। तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, रंगदारी और उगाही माफिया पूरी तरह हावी हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई-तीन सालों में एक नया उग्रह तंत्र विकसित हो गया है, जिसमें अधिकारियों पर दबाव बनाकर अवैध रूप से पैसे इकट्ठा किए जा रहे हैं। चुघ ने गगनदीप रंधावा की मौत को संदिग्ध बताया और कहा कि एक होनहार अधिकारी को घर बुलाकर प्रताड़ित किया गया, दबाव बनाया गया और झूठी वीडियो बनाने की कोशिश की गई। उनका कहना था कि यह केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि दबाव के जरिए हत्या है और इस मामले में हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है और मामले में देरी कर रही है। चुघ ने कहा कि अगर सभी सांसद लिखित रूप में मांग करें, तो यह मामला CBI को सौंपा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने पंजाब की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि राज्य कर्ज के बोझ तले दब रहा है, जबकि पैसों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। पीड़ित परिवार को सुरक्षा नहीं दी गई, जबकि दोषियों को सुरक्षा मिल रही है। चुघ ने जोर देकर कहा कि इस मामले में निष्पक्ष CBI जांच जरूरी है, ताकि दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जा सके और न्याय पर लोगों का भरोसा कायम रहे।