Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/27 मार्च। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत देते हुए मानहानि मामले में उनकी याचिका मंजूर कर ली है। साथ ही अदालत ने बिक्रम सिंह मजीठिया का दोबारा क्रॉस-एग्जामिनेशन करने के आदेश दिए हैं। अब यह मामला लुधियाना की अदालत में फिर से सुना जाएगा। यह केस 2016 में दायर किया गया था, जब संजय सिंह ने 2015-16 के चुनावों से पहले मजीठिया पर ड्रग्स तस्करी के आरोप लगाए थे। मजीठिया ने इसे मानहानि बताते हुए IPC की धारा 499/500 के तहत केस दर्ज कराया था। पहले लुधियाना कोर्ट ने ट्रायल के दौरान क्रॉस-एग्जामिनेशन निरस्त कर दिया था, जिसके खिलाफ 2021 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। अब हाईकोर्ट के फैसले से केस में नया मोड़ आ गया है। वहीं मजीठिया की तीन गवाह शामिल करने की मांग को भी अदालत ने खारिज कर दिया।