Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च।इमिग्रेशन फ्रॉड और चेक बाउंस से जुड़े बहुचर्चित मामले में जिला अदालत ने आरोपी दविंदर सिंह गिल को दो साल की सजा सुनाई है। यह मामला चंडीगढ़ पुलिस की वांटेड और 50 हजार की इनामी क्रिस्पी खेहरा से भी जुड़ा हुआ है, जिसका नाम पूरे घटनाक्रम में सामने आया है, हालांकि उसे अभी सजा नहीं हुई है। करीब साढ़े छह साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषी को 25 लाख रुपये शिकायतकर्ता को मुआवजा देने का आदेश भी दिया है। यदि मुआवजा नहीं दिया गया, तो उसे छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी मामले के अनुसार, सेक्टर-46 निवासी मेडिकल स्टोर संचालक नरेश भाटिया से आरोपियों ने उनके बेटे को कनाडा भेजने का झांसा देकर 30 लाख रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद न तो युवक को विदेश भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई। पत्नी के नाम पर बनाया भरोसा जांच और कोर्ट रिकॉर्ड में सामने आया कि दविंदर गिल ने शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाया था कि उसकी पत्नी क्रिस्पी खेहरा इमिग्रेशन का काम संभालती है और वही पूरी प्रक्रिया पूरी करवाएगी। इसी भरोसे में आकर पीड़ित ने बड़ी रकम दे दी। बैंक ट्रांजैक्शन से खुली भूमिका सुनवाई के दौरान यह भी साबित हुआ कि कुल 30 लाख में से 14 लाख रुपये सीधे क्रिस्पी खेहरा के बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। इससे उसके लेन-देन में शामिल होने की पुष्टि हुई। चेक बाउंस से केस मजबूत कोर्ट ने पाया कि आरोपियों ने कुल 30 लाख रुपये के पांच पोस्ट-डेटेड चेक दिए थे, जिनमें से दो चेक क्रिस्पी खेहरा के नाम पर थे। हालांकि यह मामला विशेष रूप से 25 लाख रुपये के उस चेक से संबंधित था, जो दविंदर गिल के खाते से जारी हुआ और बाउंस हो गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि इसी चेक बाउंस के आधार पर दविंदर गिल को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है, जबकि क्रिस्पी खेहरा की भूमिका अलग से जांच और कार्रवाई के दायरे में बनी हुई है।