Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/27 मार्च। महेन्द्रगढ़ अनाज मंडी में 28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। इसको लेकर मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी ने मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों की बैठक कर सभी आवश्यक जानकारी साझा की और सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। सरसों की खरीद सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मंडी में तौल, सफाई और भंडारण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी फसल साफ-सुथरी अवस्था में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके। खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई बदलाव भी किए गए हैं। प्रशासन और मार्केट कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरसों की खरीद शुरू होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। सचिव ने व्यापारियों से अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।